27 जुलाई सावन सोमवार को इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, महादेव देंगे सफलता का आशीर्वाद
Aaj Ka Rashifal, 27 July 2020 Horoscope: आज हम आपको 27 जुलाई 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 27 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन सुकून भरा रहने वाला है। आपके मन में परोपकार की भावना बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरे करेंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक आपको हर्षवर्धन समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज ज्यादातर मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगो की मिथुन राशि है उनके ऊपर आज माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। कुछ काम को लेकर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। आज आप अपना समय व्यर्थ करने से बचें। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। महान पुरुषों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर नुकसानदायक साबित हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।