27 जुलाई सावन सोमवार को इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, महादेव देंगे सफलता का आशीर्वाद
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी पक्ष कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपने रुके हुए काम पूरे करें। खानपान पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन मिलाजुला रहने वाला है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनका आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा परंतु अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। यदि आप कोई कार्य साझेदारी में आरंभ करते हैं तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आज आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों के बीच मान-सम्मान का पात्र बनेंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां कम होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनके ऊपर आज महादेव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजनों से भेंट होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। मित्रों के साथ आप सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता के नए मौके हाथ लगेंगे, इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठायें। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।