27 जून शनिवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, शनिदेव की रहेगी शुभ दृष्टि

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 27 June: आज हम आपको 27 जून 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 27 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज कारोबार में सामान्य लाभ मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है। आपको अपनी प्रतिभा से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं आपको अच्छा लाभ दे सकती है। किसी भी यात्रा के दौरान आप थोड़ा सावधान रहें। कानूनी मामलों से आपको दूरी बनाए रखने की जरूरत है। शाम के समय आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जो आने वाले समय में काफी लाभदायक रहने वाला है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने की संभावना बन रही है। आज आपको कोई भी जोखिम पूर्ण निवेश से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है वह आज अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आज आपके ऊपर शनि देवता की शुभ दया दृष्टि बनी रहेगी। आपको कई मामलों से अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में आपको बेहतरीन अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नए संपर्क बनने के योग बन रहे हैं। जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्य कौशल से आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता पाने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग नया मकान-वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मंगलमय समारोह में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। लेन-देन के कामों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। व्यापार में साझेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि उधार दिया गया धन वापस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क लगाकर निकले। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। अधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share