28 जुलाई मंगलवार को भाग्यशाली रहेंगे इन 4 राशियों के लोग, संकट मोचन हनुमान दूर करेंगे कष्ट
Aaj Ka Rashifal, 28 July 2020 Horoscope: आज हम आपको 28 जुलाई 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 28 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके ग्रह-नक्षत्र आज मजबूत रहेंगे। आज आपको शाम तक कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। राज्य की तरफ से आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक विकास का योग बन रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शुभ कार्यों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल स्थापित होंगे। व्यापार में आपको भारी लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी देवस्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कानूनी वाद-विवाद में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपने घर-परिवार की सभी जरूरतें पूरा करेंगे। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखें। आप अपनी नई योजनाओं में दोस्तों का सहयोग ले सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी महिला मित्र से आपको उपहार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपने कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा नतीजा प्राप्त हो सकता है। आप अपने अधूरे काम निपटा सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना बन रही है। ऑफिस का माहौल आपके मन मुताबिक बनेगा। आज कुछ मामलों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है, जिससे आपके कार्य आसान होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा।