28 जून रविवार को इन 7 राशियों का परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा दिन, किस्मत के सहारे मिलेगा धन

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 28 June: आज हम आपको 28 जून 2020 दिन रविवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 28 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है वह आज किसी विशेष कार्य की व्यवस्था करने में बिजी रहने वाले हैं। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कामकाज की बाधाएं काफी हद तक दूर हो सकती है। आपका मन कामकाज में लगेगा। घर परिवार के किसी सदस्य की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं। आज आपको वाहन के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। घर परिवार कि कुछ जरूरी चीजों में अधिक धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप किसी की भी सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास मत कीजिए। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, परंतु इसका आने वाले समय में अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। कई मामलों में किस्मत के बलबूते अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य के बलबूते आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुपात में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सूर्य देव की कृपा से आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। आप कामकाज से जुड़ी हुई कोई योजना बना सकते हैं। यदि आप कहीं धन निवेश करने का सोच विचार कर रहे हैं तो आपको उसमें अच्छा लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होगी।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share