29 जून सोमवार को भोलेनाथ किन राशियों का सुधारेंगे भाग्य, किसको मिलेगा शुभफल, जाने अपनी राशि का हाल

Share

Aaj Ka Rashifal 2020, 29 June: आज हम आपको 29 जून 2020 दिन सोमवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 29 June 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन उन्नति दायक रहने वाला है। सोमवार के दिन आपके ऊपर भोले बाबा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका फंसा हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मनोरंजन के कार्यो में अधिक व्यतीत होने वाला है। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा आपकी नई योजनाएं अधूरी रह सकती है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करके कई मामलों में कामयाबी हासिल करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन कठिनाई पूर्वक रहेगा। आपको अपने गुस्से को शांत रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार में मुश्किल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। आज आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। घर से बाहर निकलते समय आप मास्क लगा कर निकालें क्योंकि आपको अपनी सेहत की सुरक्षा स्वयं करनी है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है वह आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। महादेव की कृपा से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। मेहनत के अनुपात में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। किसी पुरानी योजना का अच्छा फल मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत बढ़ सकती है। ऑफिस के काम आप समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। कई मामलों में किस्मत साथ देगी।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share