30 जून मंगलवार को ग्रहों की चाल में होगा बड़ा बदलाव, जानिए आज किसकी किस्मत रहेगी अच्छी
Aaj Ka Rashifal 2020, 30 June: आज हम आपको 30 जून 2020 दिन मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 30 June 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। आज आपको धन लाभ मिल सकता है। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक प्रयास करना होगा परंतु आपके द्वारा की गई कोशिशों के माध्यम से आपके कामकाज सफल होंगे। संतान की तरफ से जो भी चिंताएं चल रही थी वह आज दूर हो सकती हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके काफी खुश रहने वाले हैं। आज सकारात्मक ऊर्जा आपके मन को काफी खुशी प्रदान करेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन कुछ चिंताओं के साथ व्यतीत होने वाला है। इसलिए आज आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको अचानक से ही फैसले लेने पड़ेंगे। हर उतार-चढ़ाव के लिए आपको समझदारी दिखानी होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। घरेलू जरूरतों पर फिजूलखर्ची हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी खास दोस्त से वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। विशेष कार्यों में अनुभवी लोगों की सहायता मिलेगी। प्रियजन और रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनके आज पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आज आपका दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के दम पर अच्छे सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे जो आने वाले समय में काफी फायदेमंद रहने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।