21 जुलाई 2021 का राशिफल : आज इन 6 राशियों की किस्मत देगी पूरा साथ, धन लाभ के हैं शुभ संकेत
सिंह राशि (Singh Rashi 21 July 2021, Leo Horoscope 21 July 2021 Hindi)
सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पिछले कुछ बातों को लेकर आप काफी सोच विचार कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बना रहेगा। आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Rashi 21 July 2021, Virgo Horoscope 21 July 2021 Hindi)
कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यस्थल में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन काफी हर्षित होगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपको अपने काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला राशि (Tula Rashi 21 July 2021, Libra Horoscope 21 July 2021 Hindi)
तुला राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर कार्यभार कुछ अधिक रहने वाला है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप मत कीजिए। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने से बचना होगा, अगर फैसला लेना जरूरी है तो सोच-विचार जरूर कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 21 July 2021, Scorpio Horoscope 21 July 2021 Hindi)
वृश्चिक राशि वाले लोगों को कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी आश्चर्यचकित हो सकते हैं। व्यापार में थोड़ा संभल कर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। संतान आपकी आज्ञा का करेगी।