21 नवंबर 2021 का राशिफल : आज सूर्य की तरह चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, हर तरफ से मिलेगी खुशियां
21 नवंबर 2021 राशिफल , 21 November 2021 Rashifal , Rashifal 21 November 2021 , 21 November 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 21 November 2021 , 21 November Ka Rashifal , 21st November Rashifal 2021 , 21 November 2021 Rashifal In Hindi , 21st नवंबर 2021 राशिफल , Today Rashifal 21 November 2021
आज का राशिफल 21 नवंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 21 November 2021 : आज हम आपको 21 नवंबर 2021 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 21 November 2021, Aries Horoscope 21 November 2021 Hindi)
आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत में सुधार आने की संभावना है। बातचीत करते समय आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कठोर वाणी का प्रयोग मत कीजिए। अचानक तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 21 November 2021, Taurus Horoscope 21 November 2021 Hindi)
आज आपका मन थोड़ा उदास नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी मित्र की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
मिथुन राशि (Mithun Rashi 21 November 2021, Gemini Horoscope 21 November 2021 Hindi)
आज आपका मन थोड़ा निराश नजर आ रहा है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपने स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देख सकते हैं। वाणी में कठोरता आएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
कर्क राशि (Kark Rashi 21 November 2021, Cancer Horoscope 21 November 2021 Hindi)
आज आपके जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी। माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रहन-सहन में बदलाव आ सकता है। पिता के साथ किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)