22 नवंबर 2021 का राशिफल : सोमवार का दिन 7 राशियों के लिए लाया है खुशियां, पूरी होंगी अधूरी मनोकामना
22 नवंबर 2021 राशिफल , 22 November 2021 Rashifal , Rashifal 22 November 2021 , 22 November 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 22 November 2021 , 22 November Ka Rashifal , 22nd November Rashifal 2021 , 22 November 2021 Rashifal In Hindi , 22nd नवंबर 2021 राशिफल , Today Rashifal 22 November 2021
आज का राशिफल 22 नवंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 22 November 2021 : आज हम आपको 22 नवंबर 2021 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज सोमवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 22 November 2021, Aries Horoscope 22 November 2021 Hindi)
आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 22 November 2021, Taurus Horoscope 22 November 2021 Hindi)
आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
मिथुन राशि (Mithun Rashi 22 November 2021, Gemini Horoscope 22 November 2021 Hindi)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। खान-पान में संयम रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
कर्क राशि (Kark Rashi 22 November 2021, Cancer Horoscope 22 November 2021 Hindi)
आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले दिनों में लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)