Rashifal 28 March 2022: महादेव आज इन 6 राशियों के दुखों का करेंगे निवारण, मिलेगी कोई खुशखबरी

Share

आज का राशिफल 28 मार्च 2022 Aaj Ka Rashifal 28 March 2022 : आज हम आपको 28 मार्च 2022 दिन सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज सोमवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 28 March 2022, Aries Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। परिवार में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 28 March 2022, Taurus Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज किस्मत के सहारे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कारोबार में बरकत होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

मिथुन राशि (Mithun Rashi 28 March 2022, Gemini Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

कर्क राशि (Kark Rashi 28 March 2022, Cancer Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने खान-पान पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। बाहर की तली-भुनी चीजों से परहेज करना होगा। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

Share