Rashifal 28 March 2022: महादेव आज इन 6 राशियों के दुखों का करेंगे निवारण, मिलेगी कोई खुशखबरी

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 28 March 2022, Leo Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्दी पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नए मौके मिलेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो कैरियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। किसी दूसरे शहर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Rashi 28 March 2022, Virgo Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिला सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Tula Rashi 28 March 2022, Libra Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। मानसिक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिल सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन बेहतरीन व्यतीत होगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 28 March 2022, Scorpio Horoscope 28 March 2022 Hindi)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके जीवन में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। किसी जरूरी काम में मित्रों की सहायता मिलेगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन सकती है।

Share