29 March 2022 Rashifal: आज 8 राशियों का दिन रहेगा बेहद भाग्यशाली, हनुमानजी की रहेगी विशेष कृपा
आज का राशिफल 29 मार्च 2022 Aaj Ka Rashifal 29 March 2022 : आज हम आपको 29 मार्च 2022 दिन मंगलवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज मंगलवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
मेष राशि (Mesh Rashi 29 March 2022, Aries Horoscope 29 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की स्वास्थ्य सेहत में सुधार आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 29 March 2022, Taurus Horoscope 29 March 2022 Hindi)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने की उम्मीद है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
मिथुन राशि (Mithun Rashi 29 March 2022, Gemini Horoscope 29 March 2022 Hindi)
आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। दोस्तों के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत बनेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)
कर्क राशि (Kark Rashi 29 March 2022, Cancer Horoscope 29 March 2022 Hindi)
आज कामकाज का भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़े हुए बड़े फैसले आपको सोच समझ कर लेना चाहिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। काफी दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या आज खत्म हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)