Aaj Ka Rashifal 4 March 2023 : शनिवार को 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, बन जाएंगे बिगड़े काम

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 4 March 2023, Leo Horoscope 4 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कामों में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आप कोई सराहनीय कार्य कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi 4 March 2023, Virgo Horoscope 4 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है। निवेश का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकता है। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Tula Rashi 4 March 2023, Libra Horoscope 4 March 2023 Hindi)

आज परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 4 March 2023, Scorpio Horoscope 4 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में हालात अच्छे बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी के योग नजर आ रहे हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

Share