5 दिसंबर 2021 का राशिफल : आज 5 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, घर में मिलेगी कोई खुशखबरी

Share

5 नवंबर 2021 राशिफल , 5 December 2021 Rashifal , Rashifal 5 December 2021 , 5 December 2021 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 5 December 2021 , 5 December Ka Rashifal , 5th December Rashifal 2021 , 5 December 2021 Rashifal In Hindi , 5th दिसंबर 2021 राशिफल , Today Rashifal 5 December 2021
आज का राशिफल 5 दिसंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 5 December 2021 : आज हम आपको 5 दिसंबर 2021 दिन रविवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज रविवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।

मेष राशि (Mesh Rashi 5 December 2021, Aries Horoscope 5 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबि कामयाबी मिलने के योग हैं अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। (जानिए मेष राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 5 December 2021, Taurus Horoscope 5 December 2021 Hindi)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यात्रा के नए अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। (जानिए वृषभ राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

मिथुन राशि (Mithun Rashi 5 December 2021, Gemini Horoscope 5 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा परंतु पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कार्यालय पर बड़ा निर्णय लेते हुए आम सहमति बनाने का प्रयास करना लाभदायक सिद्ध होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। (जानिए मिथुन राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

कर्क राशि (Kark Rashi 5 December 2021, Cancer Horoscope 5 December 2021 Hindi)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कार्यस्थल में आपके कामों की सराहना होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। (जानिए कर्क राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है?)

Share