5 जून 2022 का राशिफल : सूर्य देव की कृपा से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, घर की परेशानियां होंगी दूर

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 5 June 2022, Leo Horoscope 5 June 2022 Hindi)

आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। आज इस राशि के लोगों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर की संभावना है। कुछ और बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, तो क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। नए व्यापार के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। जिस व्यापार का अनुभव ना हो, उसमें कोई बड़ा निवेश नहीं करना चाहिए। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। पूरे जोश से तैयारी करें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi 5 June 2022, Virgo Horoscope 5 June 2022 Hindi)

आज इस राशि के लोगों को धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लगेंगे जिनका फायदा उठाना चाहिए। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को जनसेवा पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि राजनीति का मुख्य लक्ष्य तो जनसेवा ही है। युवा वर्ग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें बल्कि पहले उसकी बातों का सत्यापन कर लीजिए। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और निर्देशों का पालन कीजिए, अन्य लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Tula Rashi 5 June 2022, Libra Horoscope 5 June 2022 Hindi)

आज आपका दिन कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। निजी संबंधों के मामले में आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 5 June 2022, Scorpio Horoscope 5 June 2022 Hindi)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। भविष्य के लिए आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।

Share