Aaj Ka Rashifal 6 March 2023 : भोले बाबा की कृपा से आज 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, अटका पैसा मिलेगा वापस

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 6 March 2023, Leo Horoscope 6 March 2023 Hindi)

आज कुछ नया करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। मित्रों और भाइयों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। सुख साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई आप कोई योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आपका मन आज किसी बात को लेकर काफी खुश रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश होंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 6 March 2023, Virgo Horoscope 6 March 2023 Hindi)

आप अपनी चतुराई से अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। कारोबारी लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार में प्रेम और तालमेल बने रहेंगे। आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। आप जो भी कार्य आरंभ करेंगे उसमें आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप लोगों के बीच दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Tula Rashi 6 March 2023, Libra Horoscope 6 March 2023 Hindi)

आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद लेंगे। कारोबार और नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शाम के समय आप कुछ जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 6 March 2023, Scorpio Horoscope 6 March 2023 Hindi)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला लेते समय आप जल्दी बाजी मत कीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता आपको काफी परेशान करेगी। आपको माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी रहें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। धन के लेनदेन से दूर रहें।

Share