Aaj Ka Rashifal 7 March 2023 : मंगलवार को बजरंगबली 4 राशियों के दु:ख करेंगे दूर, नौकरी में मिलेगी तरक्की

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 7 March 2023, Leo Horoscope 7 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन काफी खर्चा से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते थे, उनकी वह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। किसी बड़े निवेश में आज हाथ नहीं आजमाने की सलाह दी जाती है। लेन-देन के मामलों में आज आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi 7 March 2023, Virgo Horoscope 7 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और उसे समय रहते पूरा कर लेंगे। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरी कामों में पिताजी की मदद मिलेगी। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आज किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

तुला राशि (Tula Rashi 7 March 2023, Libra Horoscope 7 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपका परिजनों से स्नेह बना रहेगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलती को माफ करना होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर पर मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य काफी व्यस्त नजर आएंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी का कारण बन सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 7 March 2023, Scorpio Horoscope 7 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। जन कल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धर्म-कर्म के कामों में भी लगा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

Share