Aaj Ka Rashifal 7 March 2023 : मंगलवार को बजरंगबली 4 राशियों के दु:ख करेंगे दूर, नौकरी में मिलेगी तरक्की
Table of Contents
धनु राशि (Dhanu Rashi 7 March 2023, Sagittarius Horoscope 7 March 2023 Hindi)
आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। व्यापार में छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
मकर राशि (Makar Rashi 7 March 2023, Capricorn Horoscope 7 March 2023 Hindi)
आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे लेकिन जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi 7 March 2023, Aquarius Horoscope 7 March 2023 Hindi)
आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको घबराना नहीं है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास बार-बार करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। कार्यक्षमता में आज वृद्धि होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।
मीन राशि (Meen Rashi 7 March 2023, Pisces Horoscope 7 March 2023 Hindi)
आज आपका दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है लेकिन आप अपनी उस उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से करेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो उसे योग और व्यायाम द्वारा आसानी से समाप्त कर पाएंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal 2023 पढ़ा, आपको आज का राशिफल 7 मार्च 2023 Aaj Ka Rashifal 7 March 2023 कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।
आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं उनमें आज का राशिफल 7 मार्च 2023 Aaj Ka Rashifal 7 March 2023 Rashifal in Hindi से कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप अपने राशिफल की सटीक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिष से संपर्क करें।