Aaj Ka Rashifal 8 March 2023 : होली पर विशेष योग बनने से 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जिंदगी में होगा सुधार

Share

सिंह राशि (Singh Rashi 8 March 2023, Leo Horoscope 8 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि बदलते मौसम की वजह से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ लोगों की दखलंदाजी के कारण खटास देखने को मिलेगी लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सभी चीजें ठीक करने में कामयाब रहेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Rashi 8 March 2023, Virgo Horoscope 8 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों से लाभ हो सकता है। नई नौकरी का भी ऑफर मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी अधिक रहेगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है। विदेशों से आयात-निर्यात कर लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे काफी खुश नजर आएंगे।

तुला राशि (Tula Rashi 8 March 2023, Libra Horoscope 8 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने रुके हुए कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रयास कर रहे थे, उनमें कामयाबी मिलेगी। आप अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। मकान प्लॉट की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें भी धीरे-धीरे कामयाबी मिलती हुई नजर आ रही है। पिता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माताजी की तबीयत में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 8 March 2023, Scorpio Horoscope 8 March 2023 Hindi)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके मित्र आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने प्रेमी के साथ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाज़ी के कारण मनमुटाव देखने को मिल सकती है। जो लोग समाज की भलाई के लिए काम करते हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

Share