05 अगस्त बुधवार को इन 4 राशियों का खुलेगा सौभाग्य, श्रीगणेश सभी समस्याओं का करेंगे अंत
Aaj Ka Rashifal, 05 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 05 अगस्त 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 05 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनकी कुंडली में आज शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज आपके सभी कार्य आसानी पूर्वक पूरे होंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम आज प्रगति पर आ सकते हैं। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण थोड़ा आप तनाव अनुभव कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आप कोई विशेष व्यवस्था बना सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। जमीन और रुपए-पैसे से जुड़े हुए फैसले लेते वक्त आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिल सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में आपको उत्तम नतीजे हासिल होंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप किसी पुराने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहने वाले हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होने की वजह से आप व्यस्त हो सकते हैं। इस राशि के लोग आज किसी भी मामले में जल्दीबाजी ना करें। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन उत्तम संपत्ति लाभ के लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको आमदनी के अच्छे स्रोत हाथ लग सकते हैं, परंतु उसी के अनुसार घर के खर्चे भी बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। संतान पक्ष से आपको हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आप काफी लंबे समय से रुके हुए कार्यो पर काम करेंगे, जिसका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा।