05 अगस्त बुधवार को इन 4 राशियों का खुलेगा सौभाग्य, श्रीगणेश सभी समस्याओं का करेंगे अंत
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनके आज भाग्य में वृद्धि होगी। श्री गणेश की कृपा से कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ आप मनोरंजन क्रियाकलापों में भाग लेंगे। सुख-सुविधाओं में थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है परंतु आज का दिन आपका सुकून भरा रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको कोई बड़ी योजना हाथ लग सकती है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में लोगों की सहायता लेनी पड़ेगी। दान-पुण्य में अधिक रूचि बढ़ेगी। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार आरंभ कर सकते हैं, जो आगे चलकर काफी बेहतर साबित होगा। आपका मन शांत रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने का सोच-विचार कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज किसी से भी बहस बाजी करने से बचना होगा अन्यथा बनाया काम बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके मन में संतोष का भाव बना रहेगा। आज का दिन आपका बहुत ही आनंददायक व्यतीत होने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ आप हंसी-ठहाके लगायेंगें। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। धन में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। आप अपने बिगड़े हुए कार्य बना सकते हैं। आज आप लाभ का पूरा अवसर प्राप्त करने वाले है। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होने। अनुभवी लोगो से बातचीत हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनका आज का दिन काफी उपयोगी साबित रहेगा। आप अपनी बहुत सी योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं। सुबह के समय आपको किसी कार्य को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है, परंतु दोपहर के बाद मानसिक परेशानियां दूर होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। परिवार में संतुलन के साथ-साथ मेल-मिलाप बना रहेगा, जिससे खुशी और शांति मिलेगी। आज कई मामलों में भाग्य का सहयोग मिल सकता है। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी। कार्य प्रणाली में अच्छा खासा सुधार आने के योग बन रहे हैं।