22 अगस्त शनिवार को शनि कृपा से इन 6 राशियों को मिलेंगीं सुख-सुविधाएं, भाग्य रहेगा मजबूत
Aaj Ka Rashifal, 22 August 2020 Horoscope: आज हम आपको 22 अगस्त 2020 दिन शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
आज शनिवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 22 August 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज अपने कामकाज में आसपास के लोगों की सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। भाई बंधुओं के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से सरप्राइस मिलने की संभावना बन रही है। शाम के समय आप परिवार के लोगों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी, जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना बनी हुई है। छात्रों को मनचाही सफलता हासिल होगी। महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रभावशाली लोगों का योगदान मिल सकता है, जिससे आपकी योजनाएं बेहतर बनेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने शत्रुओं की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। बच्चों की तरक्की से आपको खुशी महसूस होगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। यदि आप आज कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। कई मामलों में किस्मत का सहयोग मिलेगा।