22 जुलाई बुधवार को गणपति बप्पा कुछ राशियों पर होंगे मेहरबान, जानिए आज किसकी खुलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 2020, 22 July: आज हम आपको 22 जुलाई 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 22 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके जीवन में बेवजह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से आपका लाभ प्रभावित होगा। अजनबी लोगों के ऊपर भरोसा करने से आपको बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस हो सकती है। अचानक आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन उत्साहित होगा। घर-परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहें हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर आप अति उत्साहित रहेंगे। आपको कोई भी कार्य जल्दी बाजी में करने से बचना होगा अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक संकोच का दबाव बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। आप धन कमाने का सही मार्ग चुने। कुछ मामलों में आपको अपनी समझदारी का इस्तेमाल करने की जरूरत है। आज मेहनत और अधिक संघर्ष करनी पड़ सकती है इसलिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज परिवार में विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक आपको लाभ मिलने के योग बन रहें हैं। आर्थिक लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। आप पारिवारिक निर्णय लेने में जल्दी बाजी मत कीजिए। कामकाज से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। वाहन के प्रयोग में आपको सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको अपनी मेहनत से आज लाभ मिलने के योग बन रहें हैं। दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियां कम होंगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आप हर मुश्किल परिस्थिति का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।