29 जुलाई बुधवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, विघ्नहर्ता गणेश करेंगे उद्धार

Share

Aaj Ka Rashifal, 29 July 2020 Horoscope: आज हम आपको 29 जुलाई 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 29 July 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज शासन सत्ता से पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। जिसके सहयोग से आपके कामकाज की योजनाओं को सही दिशा मिलेगी। बैंक या संस्था से आज आप कोई भी कर्जा मत लीजिए अन्यथा उतारना काफी कठिन हो सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ अच्छे लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है वह आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आज का पूरा दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप वाहन के प्रयोग में बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। यदि आप किसी मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। रुका हुआ कार्य प्रगति पर आ सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शाम के समय आपको लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज फिजूलखर्ची से बचकर रहना होगा। किसी शारीरिक रोग की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आज आपकी मानसिक चिंताओं में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। समाजिक क्रियाकलापों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। अचानक कुछ लाभ होने की संभावना बन रही है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज भाग्य मजबूत रहेगा। विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share