30 जुलाई गुरुवार को ज्यादातर राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानिए किनपर श्रीहरि रहेंगे मेहरबान
Aaj Ka Rashifal, 30 July 2020 Horoscope: आज हम आपको 30 जुलाई 2020 दिन गुरुवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 30 July 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है वह आज किसी लंबी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन मैं आज खुशियां आएंगी। जीवन साथी की मदद से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। नए संबंधों से आपका भाग्य चमक सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज बेवजह की मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ेगा। सरकारी कामकाज में देरी हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आपकी स्थिति थोड़ी ठीक रहेगी। सामाजिक संबंध से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई योजनाओं की तरफ ध्यान केंद्रित करेंगे। अचानक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज कामकाज के दबाव से छुटकारा मिलेगा। पुराने किए गए काम का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े हुए मुद्दों का समाधान होगा। कारोबार में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आप अपने कामकाज को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। परिजनों के साथ हंसी-मजाक चलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है वह आज काफी खुश रहेंगे। आपके विरोधी आलोचना कर सकते हैं, परंतु आप उन पर ध्यान ना दें। कामकाज में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में कामयाबी आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ सकता है। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।