जुलाई माह के आखिरी दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत? किन लोगों पर रहेगी लक्ष्मी कृपा, जानिये

Share

Aaj Ka Rashifal, 31 July 2020 Horoscope: आज हम आपको 31 जुलाई 2020 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने जा रहे हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है, किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि के लोगों को नुकसान से गुजरना पड़ेगा, यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करती है, आखिर शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किसको आज परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए आज का राशिफल में।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal 2020 | Dainik Rashifal | Today Rashifal 31 July 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनकी लाइफ में आज काफी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आज आपको काफी संयम और सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दी बाजी मत कीजिए। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपसे मतलब निकालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको अपनी आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने बच्चो और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपका हौसला मजबूत रहेगा जो कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की हिम्मत दे सकता है। बाहर के खानपान से दूर रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आपको धन लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ हंसी मजाक हो सकती है। भाग्य के सहारे आपको आज कई मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझी हुई परिस्थितियां सुलझ सकतीं हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। आज आप कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में लेने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी से बातचीत करते समय हल्के शब्दों का प्रयोग कीजिए अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ जरूरी कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन सुखद रहेगा। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य के बलबूते आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

अगले पेज पर बाकी राशियों की जानकारी प्राप्त करें

Share