01 अप्रैल महीने का पहला दिन किसके लिए रहेगा अशुभ, किसकी किस्मत देगी साथ, जानिए अपना राशिफल
Today Horoscope 01 April, Aaj Ka Rashifal in Hindi: हर कोई व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते हैं, राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य की जानकारियां हासिल कर सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने के कारण सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है, यदि किसी दिन ग्रहों की स्थिति आपकी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से आपका दिन अच्छा व्यतीत होता है, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, इसी वजह से राशिफल का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप इसकी मदद से आने वाले कल के उतार-चढ़ाव का पहले अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आपको हर उतार-चढ़ाव का सामना करने में आसानी हो।
आज हम आपको 01 अप्रैल 2020 दिन बुधवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले है, महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों को परेशानियां उत्पन्न हो सकती है? आज किसको फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 01 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन मंगलकारी सिद्ध होगा। इस राशि वाले लोगों को आज सुख की प्राप्ति होगी। आप मानसिक रूप से काफी शांति महसूस करेंगे। आपको अपने कामकाज की उलझनों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। अचानक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। पुरानी शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ सकती है। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको अपने कामकाज के शुभ परिणाम हासिल होंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिल सकता है। किसी महिला मित्र के सहयोग से आप अपने कामकाज पूरे कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में आपकी रूचि बढ़ सकती है। धन कमाने की योजनाएं सफल होने की संभावना बन रही है। निजी जीवन में सुधार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मानसिक तनाव भरा रहने वाला है। आज आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। मौसम में बदलाव होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। ठंडी चीजों का सेवन कम करें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कई मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है। पति पत्नी के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज की प्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। कामकाज का भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी विशेष कार्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है जिनके सहयोग से आप अपने कामकाज पूरे कर सकते हैं। आप अधिक तनाव लेने से बचें।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें