मार्च महीने का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, आमदनी के मिलेंगे रास्ते
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनका आज भाग्य मजबूत रहेगा। इस राशि वाले लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी। पिता के सहयोग से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। महिला मित्र आपके जरूरी कामकाज में सहयोग दे सकती हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। आपका मन शांत रहेगा। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। बच्चों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आप खुश मिजाज रहेंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत होगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को आज भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में आपको धन की प्राप्ति होगी। सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। जो आपका पूरा सहयोग देंगे। ज्यादातर मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है वह आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप अपने अधूरे कार्य निपटा सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाने वाली है। आप किसी चीज को लेकर अति उत्साहित हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। जीवनसाथी से अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना ले वरना नुक्सान हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनको आज अपनी उत्तेजना और गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक शांति ना मिलने की वजह से आप काफी विचलित रहेंगे। अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रयास आज सफल हो सकते हैं। जिससे आपको खुशी मिलेगी। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों से आपको दूर रहने की जरूरत है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि वह अपनी पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा आपको भारी हानि होने की संभावना बन रही है।