02 अप्रैल गुरुवार को इन 5 राशियों के जीवन में आएंगी कठिनाइयां, बाकियों का दिन रहेगा शुभ
Today Horoscope 02 April 2020, Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, यदि आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या में आपकी राशि और कुंडली देखकर आने वाले समय के बारे में अंदाजा लगाया जाता है, जिससे आप हर परिस्थिति का पहले से अनुमान लगाकर आप हर उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हो सके, ताकि आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करने में आसानी हो, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने के कारण हर दिन व्यक्ति का अलग अलग होता है, किसी दिन खुशियां मिलती है तो किसी दिन परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।
आज हम आपको 02 अप्रैल 2020 दिन गुरुवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों की किस्मत अच्छी रहेगी? आज किनको फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 02 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके मन में आज नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन आज आपका थोड़ा शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। जिससे आपका मन बैचेन रहेगा। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज कुछ नया अनुभव हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कामकाज की योजनाएं पूरी हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा परिणाम मिलने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में अच्छे तालमेल बने रहेंगे। घरेलू सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनकी कुंडली में आज ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। इस राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप समय पर अपने कामकाज पूरे कर सकते हैं। आपको अपने काम का बेहतर परिणाम हासिल होगा। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन कठिन रहेगा। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। किसी विशेष कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक रहेगा। जिससे आपके मन को सुकून मिल सकता है। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने बच्चों के साथ बहुत ही बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मन के ऊपर काबू रखें। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें