02 मई शनिवार को इन 7 राशियों के भाग्य में आएगा गजब का सुधार, जमकर बरसेगी शनि कृपा
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशियों की सहायता से अपने आने वाले कल के बारे में अनुमान लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है, जिसके कारण मनुष्य का कोई दिन अच्छा गुजरता है तो किसी दिन जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, समय के अनुसार बहुत से बदलाव आते हैं और यह बदलाव मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं, आज हम आपको 02 मई 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों की किस्मत में सुधार आएगा? किन राशियों के लोगों के ऊपर शनि देवता की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, आज किसको फायदा और किसको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 02 May 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार अवश्य करें। अचानक आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। जिसकी वजह से घर परिवार के लोग थोड़े परेशान रहेंगे। आप अनजान लोगों की बातों में ना आए। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। अचानक रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप नया प्रोजेक्ट या फिर नई योजना आरंभ कर सकते हैं। आज का दिन इसके लिए शुभ रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अधिक लाभ के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश ना करें। किसी विशेष कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कार्यो में अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जिनपर आपको ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।