03 अप्रैल शुक्रवार के दिन ज्यादातर राशियां रहेंगी खुशकिस्मत, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा
Today Rashifal, 03 April 2020 Horoscope: राशिफल की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपने आने वाले कल के बारे में जानकारी पाने के लिए ज्योतिष विद्या की सहायता लेते हैं, ज्योतिष विद्या की मदद से आप अपनी राशि और कुंडली के द्वारा भविष्य के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाकर हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो, ग्रहों में स्थिति निरंतर बदलती रहती है और रोजाना ही ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने की वजह से व्यक्ति का जीवन भी प्रभावित होता है, किसी दिन अच्छा समय रहता है तो किसी दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो भी उतार-चढ़ाव आते हैं यह ग्रहों की चाल पर आधारित होती है।
आज हम आपको 03 अप्रैल 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के लोगों के ऊपर महालक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बरसेगी, किन राशियों को आज फायदा और किस को नुकसान हो सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 03 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी डूबी हुई रकम आपको वापस मिल सकती है। काफी लंबे समय से रुके कामकाज पूरे होंगे। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज करें। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप भविष्य की कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य प्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। लाभ के कई अवसर आपको हाथ लग सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। घर परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक रहने वाला है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में गति आने की संभावना बन रही है। पिता के सहयोग से आपको धन लाभ मिल सकता है। छोटी मोटी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल अच्छे बने रहेंगे परंतु आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज काफी सावधान रहने वाले रहने की जरूरत है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। किसी खास व्यक्ति से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपका व्यापर ठीक-ठाक चलेगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चे भी अधिक रहेंगे। अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए अगला पेज देखें