03 मई रविवार को कैसा रहेगा आपकी राशियों का हाल? जानिए अपनी राशि अनुसार
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगा सकते हैं, आपको भविष्य में क्या लाभ मिलेगा और किस प्रकार की परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, इस तरह की बहुत सी बातें होती है जो राशियों के माध्यम से पता लगाई जा सकती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण मनुष्य का दिन अलग-अलग रहता है, कभी व्यक्ति को खुशियां मिलती है तो कभी परेशानियों से गुजरना पड़ता है, आज हम आपको 03 मई 2020 दिन रविवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी राशियों की स्थिति कैसी रहेगी? आज किन राशियों के लोगों को खुशियां मिलेगी और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 03 May 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको मिलाजुला फल मिलेगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिल सकता है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपको अपनी किसी नई योजना का अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार के लोगों के बीच आपसी सहयोग बने रहेंगे। आप अपने सभी कार्य सकारात्मक रूप से करें, आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन नए कार्य के लिए ठीक नहीं है। आज आप किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में ना लें। आज आपको पैसों के लेनदेन से बचना होगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। कार्यस्थल का वातावरण मिलाजुला रहेगा। आप किसी की बातों में ना आए। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे मेलजोल बने रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में आपको बेहतरीन अवसर हासिल होंगे। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क का लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। लेकिन आपको अपने खान-पान पर थोड़ा काबू रखना होगा। जमीन जायदाद के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज लेनदेन के कामों में सावधान रहना होगा। किसी करीबी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। कुछ मामलों में किस्मत का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का सोच विचार करेंगे। जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनको पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।