03 मई रविवार को कैसा रहेगा आपकी राशियों का हाल? जानिए अपनी राशि अनुसार
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जिन लोगों की सिंह राशि है उनके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख साधन में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की संभावना बन रही है। आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जिन लोगों की कन्या राशि है उनको आज अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। व्यर्थ की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार की परिस्थितियां सामान्य रहने वाली है। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। आज आपको किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। नए कार्य की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जिन लोगों की तुला राशि है उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप कोई जोखिम भरा निवेश कर सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। निजी जीवन में सुधार आएगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर हाथ लग सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। मनोरंजन के कार्यों में ज्यादातर समय व्यतीत होने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जिन लोगों की वृश्चिक राशि है उनका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके भाग्य के सितारे मजबूत रहेंगे। कई मामलों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। आप इधर-उधर के कामों में अपना समय बर्बाद ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। पति पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं। आपसी सहयोग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।