03 मई रविवार को कैसा रहेगा आपकी राशियों का हाल? जानिए अपनी राशि अनुसार

Share

Table of Contents

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

जिन लोगों की धनु राशि है उनका आज मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार में जो भी कठिनाइयां चल रही थी उनका समाधान निकल सकता है। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आप कई क्षेत्रों में विजय हासिल करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

जिन लोगों की मकर राशि है उनको आज अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। कई लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। इस राशि वाले लोगों को आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। आप कुछ विशेष कार्यों को समझने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर आपके प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहने वाला है। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। इसलिए आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जिन लोगों की कुंभ राशि है उनको जल्द ही नए रोजगार की प्राप्ति होगी। आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आप अतीत की बातें भूलकर वर्तमान में अपने कदम आगे बढ़ाने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जिन लोगों की मीन राशि है उनका आज का दिन काफी संघर्ष भरा रहने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नया समझौता मिल सकता है। आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर परिवार की जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 03 मई 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

03 मई 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।

Share