04 अप्रैल शनिवार को इन 6 राशियों पर बनी रहेगी शनि कृपा, कामकाज के मिलेंगे शुभ परिणाम
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल (Rashifal) का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगा सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियां प्रभावित होती है, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक हो तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में सुख की प्राप्ति होती है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण बहुत सी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती है, अक्सर ग्रहों की चाल ठीक ना होने की वजह से व्यक्ति को अपने कामकाज में भी निराशा का सामना करना पड़ता है, अगर आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त करने के लिए एक सरल मार्ग माना गया है।
आज हम आपको 04 अप्रैल 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज शनिदेव (Shanidev) किन राशियों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे, आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 04 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries Rashifal, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अगर आपकी राशि मेष है तो आज का दिन आपके लिए आर्थिक हानि वाला होने वाला है। इसलिए आपको धन के लेनदेन में काफी समझदारी से काम लेना होगा। आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में मत लीजिये। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को आज पूंजी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में मामूली गिरावट आने की संभावना बन रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। अचानक आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि (Taurus Rashifal, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपके सुख में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद दायक समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप अपने आपको काफी अकेला महसूस करेंगे। आप मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Rashifal, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन विशेष रहने वाला है। शनि देवता की कृपा से सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आपको अपनी वाणी की कुशलता से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यस्थल में आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। लेकिन आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा।
कर्क राशि (Cancer Rashifal, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको अचानक अच्छी खबर मिलने की वजह से मन खुश रहेगा। संतान की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी खास मित्र के सहयोग से आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। जरूरी कामों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। पुरानी योजनाओं का बहुत ही शीघ्र परिणाम मिल सकता है। आपके मन में किसी नए कार्य की योजना आ सकती है। यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।