04 March Ka, Horoscope- जानिए आज किन राशियों पर रहेगी विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा
Aaj Ka Rashifal in Hindi: मनुष्य के जीवन में राशिफल का बहुत महत्व माना गया है, अगर आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या में व्यक्ति की राशि और कुंडली देखकर आने वाले कल के उतार-चढ़ाव और परिस्थितियों का अंदाजा पहले लगाया जा सकता है, ताकि व्यक्ति आने वाले समय की हर परिस्थितियों के लिए पहले से तैयार हो सके और किसी भी परेशानी का समाधान आसानी से कर पाए, आज हम आपको 4 मार्च 2020 दिन बुधवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आज किन राशियों पर विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी, किन राशियों को लाभ और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 04 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनको आज घर परिवार से जुड़े हुए मामलों को लेकर अधिक चिंता हो सकती है। इसलिए आप परिवारिक मामलों में सोच विचार करने के बाद ही कोई फैसला ले। आप किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचें। आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप कोई भी जोखिम भरा कार्य अपने हाथ में मत लीजिए। अचानक आपको किसी लाभदायक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। गणेश जी की कृपा से आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ आप किसी पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। आप किसी नए कार्य में भाग ले सकते हैं। जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बना रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों का पूरा सहयोग मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको अपने घर परिवार की आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भूमि और भवन संबंधित योजना बन सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। आपको आज कई लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। आप विपरीत परिस्थितियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको पुरानी बीमारियों की वजह से आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। कानूनी मामलों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें