05 अप्रैल रविवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, किन पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, व्यक्ति अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि हर परिस्थिति के लिए वह पहले से तैयार हो सके, अगर आपको आने वाले भविष्य की परिस्थितियों का पहले से अनुमान होगा, तो आप हर परिस्थिति के लिए तैयार होंगे, और सभी चुनौतियों का सामना करने में आपको आसानी होगी, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रहों में होने वाले बदलाव की वजह से हर दिन व्यक्ति का अलग अलग होता है, किसी दिन खुशियां मिलती है तो किसी दिन दुख का सामना करना पड़ता है, समय की चाल के अनुसार व्यक्ति बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है।
आज हम आपको 05 अप्रैल 2020 दिन रविवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों को लाभ मिल सकता है और किन राशियों को नुकसान होगा? आज किन राशियों की किस्मत खुल सकती है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 05 April 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनके दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। उनको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर से जुड़े हुए शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको अपनी कठिन मेहनत का पूरा लाभ मिलने वाला है, परंतु आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपके स्वभाव में थोड़ी तेजी देखने को मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज इनके गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपने मन पर काबू रखें। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानी आपको काफी चिंतित करेगी। माता-पिता की सेहत में भी गिरावट आने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन शुभ रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। घर परिवार की जरूरतों की चीजें खरीदने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपने खान-पान पर थोड़ा काबू रखना होगा। अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है वह मानसिक रूप से आज काफी खुश रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपको काफी सुकून मिलने वाला है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
बाकी राशियों की जानकारी के लिए अगला पेज देखें