Today 05 March Horoscope: इन 5 राशियों का गुरुवार रहेगा शुभ, श्री हरि का रहेगा विशेष आशीर्वाद

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi 05 March: समय के साथ जीवन में बहुत सी घटनाएं घटित होती है, जिसका हर कोई मनुष्य सामना करता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, रोजाना ही ग्रहों में बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण सभी लोगों की राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है, ग्रहों का प्रभाव जैसा राशियों पर रहता है उसी के अनुसार मनुष्य अपने जीवन की परिस्थितियों से गुजरता है, वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर परेशान रहता है, अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर गंभीर है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या भविष्य की जानकारियां प्राप्त करने के लिए सरल मार्ग माना जाता है।

आज हम आपको 05 मार्च 2020 दिन गुरुवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के लोगों का समय शुभ रहेगा, किन राशियों को लाभ और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 05 March 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi 05 March

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनके दिन की शुरुआत बहुत ही शानदार रहने वाली है। आज आप मानसिक रूप से काफी खुश रहेंगे। पुराने दोस्तों से मिलना जुलना हो सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। काफी लंबे से समय से रुके कामकाज प्रगति पर आ सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम को करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर काबू रखें। किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आप अपने रुके हुए कार्य पूर्ण करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका मन पूजा पाठ में अधिक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके मन में किसी नए कार्य की योजना आ सकती है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज अपने शत्रुओं पर विजय मिलने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिल सकती है। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। विष्णु जी की कृपा से नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में सम्मानित किया जा सकता है। बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुर संबंध रहने वाले हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आप थोड़ा ध्यान रखें। अगर आप कही धन निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार अवश्य कीजिए। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी भी यात्रा पर जाने से बचे। किसी प्रिय के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन हताश रहेगा। आप अपने खानपान पर काबू रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकती है। दूसरों के मामलों में आप ना बोले तो ही बेहतर रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगले पेज पर जाएं

Share