Today 05 March Horoscope: इन 5 राशियों का गुरुवार रहेगा शुभ, श्री हरि का रहेगा विशेष आशीर्वाद

Share

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

जिन लोगों की धनु राशि है उनको आज समय और भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। कई मामलों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

जिन लोगों की मकर राशि है उनका रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। रुके हुए काम काज पूरे होंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कार्यस्थल में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग देंगे। कामकाज के लिए आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके भाग्य में निखार आ सकता है। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जिन लोगों की कुंभ राशि है उनके सोचे हुए कार्य आज पूरे होंगे। जिस योजना पर आप काफी लंबे समय से काम कर रहे थे वह योजना पूरी हो सकती है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा। बड़े अधिकारी कार्य क्षेत्र में आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से भेंट मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ अच्छी जगह घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए लोगों की मदद मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जिन लोगों की मीन राशि है उनका आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आपको अपनी उत्तेजना पर काबू रखना होगा। जल्दी बाजी में यदि आप कोई कार्य करते हैं तो उसका भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आपको अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुरानी चिंता आपको काफी परेशान करेगी। आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचे। आपको कार्य व्यवहार पर काबू करना होगा।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 05 मार्च 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

05 मार्च 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।

Share