06 अप्रैल सोमवार को कैसे रहेंगें भाग्य के सितारे, जानिए किन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: मनुष्य अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से मनुष्य का जीवन भी बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है, कभी व्यक्ति का दिन अच्छा गुजरता है तो कभी कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं, ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलता है, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण उसका दिन काफी कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है, समय की चाल निरंतर बदलती रहती है और समय के अनुसार व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सी अच्छी और बुरी परिस्थितियों से गुजरता है।

आज हम आपको 06 अप्रैल 2020 दिन सोमवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों के लोगों के ऊपर भोलेनाथ की कृपा दृष्टि बनी रहेगी? किन राशियों को आज फायदा मिलेगा? किनको नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? किन राशियों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 06 April 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 06 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनके ऊपर आज भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। मानसिक चिंता दूर होने की संभावना बन रही है। आप अपना कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत सफल होगी। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। आपकी योजनाओं का आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज मन मनोरंजन के कार्यो में अधिक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। मामूली स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप बाहर के खानपान से परहेज करें। कोई नया विचार आपके मन में आ सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज माता-पिता के स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अचानक आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आपके निजी जीवन में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। आज आपका मन शांत रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संतान की तरफ से आपको कष्ट मिलेंगे। मानसिक बेचैनी अधिक रहेगी। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर उलझ सकते हैं। सही समय पर फैसला लेना आपके लिए कठिन रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें

Share