शुक्रवार के दिन इन 6 राशियों को मां लक्ष्मी का मिल रहा शुभ संकेत, मिल सकता है धनलाभ

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकता है, आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान रहते हैं, अगर आप भी भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष विद्या एक सरल मार्ग माना गया है, आप इसकी सहायता से आने वाले कल के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए आप पहले से तैयारी कर सकते हैं, ताकि आप किसी भी कठिन समय का आसानी से सामना कर पाए।

आज हम आपको 06 मार्च 2020 दिन शुक्रवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज माता लक्ष्मी जी की कृपा किन राशियों पर बनी रहेगी, किन राशियों को आज फायदा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 06 March 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनको शुक्रवार के दिन शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका आत्मबल बढ़ेगा। आप अपने मजबूत मनोबल से अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज अच्छा लाभ मिलने के अवसर दिख रहे हैं। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध रहने वाले हैं। किसी विशेष व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्य मजबूत रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका मन अशांत रहेगा। आप कुछ नए मामलों पर सोच विचार कर सकते हैं। लेनदेन के कामों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार अवश्य करें। कोई भी जोखिम लेने से आज बचे। आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशियां मिल सकती हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों के ऊपर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं, इसलिए आप नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। किसी बात को लेकर आप थोड़े मायूस रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। आप आर्थिक पक्ष से संतुलित रहने वाले हैं। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज अपने मन को शांत रखना होगा। आपका स्वास्थ्य भी नरम गरम रहेगा। बाहर के खान-पान से आपको दूर रहने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। आप किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप पूरा ध्यान देंगे। कारोबार करने वाले लोगों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Share