शनिवार के दिन इन 5 राशियों की किस्मत रहेगी बुलंद, शनिदेव की रहेगी शुभ दृष्टि
Aaj Ka Rashifal in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अपनी राशि की सहायता से बहुत सी जानकारियां हासिल कर सकता है दरअसल, रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते रहते हैं और परिवर्तन के अनुसार ही व्यक्ति की राशियों पर प्रभाव पड़ता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसका उस व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलता है, परंतु ग्रहों की चाल राशि में ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को कठिन समय से गुजरना पड़ता है, इसी वजह से समय के साथ-साथ व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है।
आज हम आपको 07 मार्च 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज शनिवार के दिन किन राशियों पर शनि देव मेहरबान रहेंगे? किन राशियों को आज फायदा और नुकसान हो सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़ें।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 07 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। खास लोगों से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज सफलतापूर्वक पूरे करेंगे। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहने वाले हैं। अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन पल व्यतीत करने वाले हैं।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज शनिदेव की कृपा से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा की गई पुरानी कोशिश का अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। मनोरंजन के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। खान-पान में आपकी अधिक रुचि रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज मिले-जुले समय का सामना करना पड़ेगा। नए संपर्कों से आपको लाभ मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचना होगा अन्यथा आपको हानि हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। किसी महिला वर्ग के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज का थोड़ा दबाव हो सकता है। जिसके कारण शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप अपने खानपान पर काबू रखें। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको अपने कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने ऊपर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आपके इरादे मजबूत रहेंगे। जो आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आय के नए साधन मिल सकते हैं। अजनबी लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से आपको बचना होगा। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है। जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे।