08 अप्रैल वर्षों बाद हनुमान जयंती पर बना शुभ संयोग, जानिए किन राशियों की किस्मत में आएगा सुधार

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी हासिल कर सकते हैं, व्यक्ति अपने जीवन काल में बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है, कभी उसका जीवन खुशियों से भरपूर रहता है तो कभी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती है उसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल मिलता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज वर्षो बाद हनुमान जयंती पर शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको इसका अच्छा फल मिलेगा और इनकी जिंदगी में सुधार आने के योग बन रहे हैं, आखिर आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होने वाला है? किन राशियों का भाग्य चमकेगा और किन को परेशानी हो सकती है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 08 April 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनके दुश्मन इनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को अपनी बोलचाल पर ध्यान देना होगा। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी मत कीजिए। मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज भाई बहनों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। घर परिवार की सुख शांति बनी रहेगी। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज का थोड़ा दबाव हो सकता है। जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आप जिस कार्य को पूरा करने के लिए काफी लंबे समय से कोशिश कर रहे थे वह कार्य पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सभी कार्य सकारात्मक रूप से पूरे कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनको आज मिलाजुला फल मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक प्रकार से सोच विचार अवश्य करें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर आप पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रह सकता है। आप अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें। घर परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आपके मन को खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए अगले पेज पर जाएं

Share