रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है, आजकल ज्यादातर लोग अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं और भविष्य को लेकर काफी परेशान भी रहते हैं, अगर आप भी भविष्य के उतार-चढ़ाव के बारे में अनुमान लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, ज्योतिष विद्या की सहायता ले कर आप अपनी राशि और कुंडली की मदद से आने वाले कल की परिस्थितियों का अंदाजा लगाकर हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आपको किसी भी परिस्थिति का सामना करने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।
आज हम आपको 08 मार्च 2020 दिन रविवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों का अच्छा समय व्यतीत होगा? आज किनको फायदा और नुकसान हो सकता है? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।
Table of Contents
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 08 March 2020 Horoscope
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। आप किसी तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। राजकीय सहयोग मिल सकता है। अचानक आपको लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। इसलिए आप हर अवसर का पूरा फायदा उठायें। इस राशि वाले लोगों को आलस करने से बचना होगा अन्यथा आपके जरूरी कार्य बाधित हो सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। वाहन के प्रयोग में सतर्क रहें। आप जल्दी बाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनकी आज योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपके कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सुधार और परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के बलबूते आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर काफी प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रहने वाले हैं। जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास बहुत ही शीघ्र पूरे होने वाले हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का समय बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनको आज फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। बाहर के खानपान से आपको दूर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के बीच कोई गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। नए संबंध बनाने से पहले आप सोच विचार अवश्य कीजिए। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय आप शांत दिमाग से लीजिए।