11 अप्रैल शनिवार को शनि कृपा से इन 5 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, बाकी भी जाने अपनी राशि का हाल

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य की परिस्थितियों का अनुमान लगा सकता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे और बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है, यदि किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इससे उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और उसका दिन अच्छा व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने की वजह से व्यक्ति का दिन काफी कठिनाई पूर्वक गुजरता है, आज हम आपको 11 अप्रैल 2020 दिन शनिवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं? आज किन राशियों पर शनि देवता मेहरबान रहेंगे? किसको लाभ और नुकसान से गुजरना पड़ेगा? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 11 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज का दिन अपना सुख शांति पूर्वक व्यतीत करेंगे। आपके मन में नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी बात को लेकर उत्साहित होंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। घरेलू खर्चे कम रहेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग दे सकते हैं, परंतु इस राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर आज थोड़ा ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी पुरानी की गई कोशिश का फायदा मिल सकता है। आपकी मधुर वाणी से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपके आत्मविश्वास का स्तर मजबूत रहेगा। साहित्य की तरफ रूचि बढ़ सकती है। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद लेंगे। आप कुछ लोगों की सहायता कर सकते हैं। जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करने वाले हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दोपहर के बाद मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए आपको अधिक तनाव लेने से बचना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई बुरा समाचार मिल सकता है। जिससे आप काफी दुखी रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में रहकर आप मनोरंजन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है वह आज थोड़े परेशान रहेंगे। विरोधियों की हरकतों की वजह से आप काफी बेचैन हो सकते हैं। करियर में आपको बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मानसिक दबाव अधिक होने की वजह से कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आपको कहीं भी धन निवेश करने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपके मन में किसी बात का भय बना रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें

Share