12 अप्रैल रविवार को इन 5 राशियों का दिन रहेगा मंगलकारी, किस्मत देगी पूरा साथ
Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल (Rashifal) का हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य की परिस्थितियों का अंदाजा लगा सकते हैं, आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर रहते हैं, यदि आप भी अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष विद्या की सहायता ले सकते हैं, आप इसकी मदद से आने वाले कल की परिस्थितियों का अंदाजा लगाकर हर परिस्थिति का सामना करने के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं, ताकि आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो, आज हम आपको 12 अप्रैल 2020 दिन रविवार Rashifal Aaj Ka बताने वाले हैं, आज किन राशियों का समय अच्छा व्यतीत होगा? किन राशियों को परेशानी हो सकती है? किसको लाभ और नुकसान से गुजरना पड़ेगा? इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।
Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 12 April 2020 Horoscope

Rashifal Mesh (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन थोड़ा थकान भरा रह सकता है। आपके ऊपर सुस्ती हावी रहेगी। कामकाज में आपका मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। अचानक आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठाएं। आप अपने घरेलू कामकाज को पूरे करने में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
Rashifal Vrisabh (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जिन लोगों की वृषभ राशि है उनको आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से संपर्क बना सकते हैं। जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति होगी। इस राशि वाले लोगों को आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा अन्यथा आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे जो भविष्य में काफी फायदेमंद रहने वाला है।
Rashifal Mithun (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। घर परिवार के वातावरण में आनंद बढ़ेगा। आपको सफलता के कुछ नए अवसर हासिल हो सकते हैं। अचानक आपको अपने किसी करीबी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को अपने खानपान पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आज कम रहेगा। आज आप अपने दुश्मनों से सतर्क रहें यह आपके कामकाज की योजनाओं में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे।
Rashifal Kark (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना कर सकते हैं। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता से प्रेम और सहयोग मिल सकता है। मानसिक दबाव कम रहेगा। आपकी सेहत नरम गरम रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।