गुरुवार के दिन इन 6 राशियों में रहेगी ग्रहों की शुभ स्थिति, बेहतर गुजरेगा आज का दिन

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना गया है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बहुत से बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है, जैसी ग्रहों की स्थिति राशियों में रहती है उसी के अनुसार व्यक्ति का जीवन भी प्रभावित होता है, अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की शुभ स्थिति है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं और उसका समय अच्छा व्यतीत होता है, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती है।

आज हम आपको 12 मार्च 2020 दिन गुरुवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज किन राशियों में ग्रहों की स्थिति शुभ रहने वाली है? किन राशियों को आज फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार पढ़िए।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 12 March 2020 Horoscope

Aaj Ka Rashifal in Hindi

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन उन्नति दायक रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। मित्रों के साथ मिलना जुलना हो सकता है। दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपके मनोबल में तेजी देखने को मिलेगी। आप सकारात्मक रूप से अपने सभी कार्य अंजाम दे सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी पिकनिक या पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में खूब कामयाबी मिलेगी। मनोरंजन के कार्यों में आपका समय अधिक व्यतीत होने वाला है। आप किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे पुरानी यादें ताजा हो सकती है। व्यापार में आपको नए लाभदायक संपर्क मिल सकते हैं। आपके विरोधी परास्त रहेंगे। आप किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहने वाला है। कार्यस्थल में आपके कामकाज की प्रशंसा होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से बचे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए अन्यथा आपको हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज मन किसी बात को लेकर खुश रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक कार्य या फिर यात्रा पर जाने का आनंद ले सकते हैं।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए आप अगला पेज देखें

Share