गुरुवार के दिन इन 6 राशियों में रहेगी ग्रहों की शुभ स्थिति, बेहतर गुजरेगा आज का दिन

Share

Table of Contents

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

जिन लोगों की धनु राशि है वह दिनभर आज अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन रहेगा। जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। ऑफिस के कार्य हेतु आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। आप किसी नए प्रोजेक्ट में अधिक रूचि लेंगे। बैंक के लेन-देन में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

जिन लोगों की मकर राशि है उनका आज का दिन सुख शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आज आपका भाग्य साथ देगा। मानसिक तनाव दूर हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलने वाला है। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। जोखिम भरा निवेश करने का साहस करेंगे। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जिन लोगों की कुंभ राशि है उनको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाए अन्यथा चोट लगने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से आप सतर्क रहें। आपको अपनी गलतियों से सीख लेने की आवश्यकता है। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपने खान-पान पर ध्यान रखें। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जिन लोगों की मीन राशि है उनका आज का दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जिसका आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आर्थिक योजनाएं पूरी हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मजबूत आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कार्य संपन्न करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। जीवन साथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal in Hindi पढ़ा, आपको 12 मार्च 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

12 मार्च 2020 के राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिषी या पंडित से संपर्क कीजिए।

Share