13 अप्रैल सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा? जानिए आज किसका दिन रहेगा ख़ास

Share

Aaj Ka Rashifal in Hindi: राशिफल का हर किसी मनुष्य के जीवन में महत्व माना गया है, मनुष्य अपनी राशि की मदद से अपने भविष्य की परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि वह हर उतार-चढ़ाव के लिए पहले से तैयार हो सके और किसी भी कठिनाई का सामना करने में उसको परेशानी ना हो, हर उतार-चढ़ाव का वह डटकर सामना कर पाए, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी लोगों का जीवन रोजाना ही प्रभावित होती है, किसी दिन खुशियां मिलती है तो किसी दिन परेशानियां भी उत्पन्न होने लगती है, जो भी शुभ और अशुभ समय व्यक्ति के जीवन में आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है।

आज हम आपको 13 अप्रैल 2020 दिन सोमवार Aaj Ka Rashifal in Hindi बताने वाले हैं, आज भोलेनाथ की कृपा दृष्टि किन राशियों के लोगों पर रहेगी? आज किन राशियों के लोगों को फायदा और नुकसान से गुजरना पड़ सकता है, इससे जुड़ी हुई जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

Table of Contents

Aaj Ka Rashifal in Hindi | Today Rashifal 13 April 2020 Horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

जिन लोगों की मेष राशि है उनका आज का दिन आलस से भरा रहेगा। आपका मन कामकाज में बिल्कुल नहीं लगेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर उलझन उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आज आपको अपने कामकाज में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपको संतान के भविष्य की चिंता काफी बेचैन कर सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनका आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। आपको घरेलू जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आप घर में रहकर मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। थोड़े प्रयास से आपको अधिक कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आसपास के लोगों का सहयोग मिल सकता है। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनका आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी विशेष कार्य में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। धर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के समय आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आपको आराम करने की आवश्यकता है। आप आज अधिक चिंता करने से बचें। आपको अपने कामकाज की योजनाओं का अच्छा फल मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिन लोगों की कर्क राशि है उनका आज का दिन लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छे रहेंगे। साफ सफाई में आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। बच्चों की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे, परंतु नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

बाकी राशियों की जानकारी के लिए अगला पेज देखें

Share